दहशत में बड़ागांव ज्वैलर के घर डकैती, ५० लाख का सामान ले गए
बड़ागांव में मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे हथियारबंद बदमाश ज्वैलर्स के घर में घुस गए। सात-आठ बदमाशों ने आधे घंटे से ज्यादा देर तक दहशत मचाए रखी। इन्होंने जेवरात-नकदी आदि करीब ५० लाख रुपए का माल उड़ा लिया। गोली लगने से गांव के दो लोग घायल हो गए, जिन्हें झुंझुनंू के बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार शाम तक पुलिस को डकैतों का कोई सुराग नहीं लगा था। सूत्रों के अनुसार बड़ागांव के श्रीराम सोनी पुत्र भोमाराम सोनी सोने-चांदी की घड़ाई एवं बिक्री का काम करते हैं। रात करीब ढाई बजे इनके घर पर हथियारबंद बदमाश आए। दुकान के पीछे ही घर बना हुआ है। बदमाश घर के पीछे सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े। इसके बाद कमरों को सरकंडा (कुंदा) लगाकर वारदात को अंजाम दिया। दुकान, कमरे एवं आलमारी से सोने-चांदी के जेवर निकालकर ले गए। कमरे से सोये सोनी दंपती को पिस्तौल दिखाकर पहने हुए जेवरात तक उतरवाकर ले गए। सरकंडे लगाने के दौरान एक कमरे में सोई श्रीराम सोनी के बेटी ज्योति जाग गई। उसने शोर मचाया। इस दौरान अन्य लोग इकट्ठे हो गए। शेष त्न पेज ४ इन्होंने बदमाशों को दबोचने का प्रयास किया। तब बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें ज्योतिप्रकाश (20) पुत्र बजरंगलाल एवं विष्णुशंकर (35) पुत्र भोमाराम के पैरों में गोली लगी। इन्हें झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप, नवलगढ़ डीएसपी देवकिशन शर्मा एवं थानाधिकारी समुंदरसिंह ने मौका मुआयना किया। एसपी ने परिवारजनों के बयान लिए। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य उठाए। दोपहर में जयपुर से पहुंची डॉग स्क्वायड टीम ने भी जांच-पड़ताल की। शादियों के लिए बना रखे थे गहने श्रीराम सोनी ने बताया कि वे लोग शादियों के लिए सोने-चांदी के गहने तैयार करते हैं। उनके पास आठ शादियों के गहने तैयार थे, जो एक-दो दिन में लोगों को गहने देने थे। इन गहनों के अलावा उनकी दुकान में भी कई गहने रखे थे। श्रीराम के पुत्र मुकेश सोनी ने बताया कि कई परिचित लोगों के गहने भी उनके पास रखे थे। मोबाइल की बैटरी निकाली, बेसिक फोन के तार काटे श्रीराम सोनी ने बताया कि वे कमरे में सोए थे। वारदात से पहले बदमाशों ने उनके मोबाइल की बैटरी निकाल ली तथा बेसिक फोन की केबल काट दी। अचानक रजाई खींचने पर वह जागा तब सामने पांच हथियारबंद युवक खड़े थे। इन्होंने उसे ललकारते हुए धमकी दी और अंगूठी निकलवा ली। पास में सोई पत्नी चंद्रकांता के गले की चेन व कानों के झूमर भी ले गए। आलमारी के सरकंडे को लोहे की रॉड से तोड़कर जेवरात निकाल लिए। सोनी के मुताबिक बदमाश बोली से उत्तरप्रदेश की तरफ के लग रहे थे। श्रीराम सोनी ने बताया कि तिजोरी दूसरे कमरे में होने के कारण डकैतों के हत्थे नहीं चढ़ी। शाम को घर में बर्थडे पार्टी थी श्रीराम सोनी के यहां रात को बच्चे के जन्मोत्सव का कार्यक्रम था। पार्टी में आए देवकीनंदन सोनी ने बताया कि वे कार्यक्रम के बाद रात एक बजे सोये थे। एक अन्य रिश्तेदार बैठक में सोया हुआ था। शोर सुनकर वह बाहर आया तो डकैतों ने उस पर भी पिस्तौल तानी। उसकी जेब में पांच सौ का नोट था, उसे भी निकालकर ले गए। पुलिस की पांच टीमें रवाना वारदात को किसी गिरोह ने अंजाम दिया है। किसी जान-पहचान वाले की लिप्तता भी लग रही है। एफएसएल व डॉग स्क्वायड भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। बदमाशों के बारे में कुछ क्लू हाथ लगे हैं। उनकी धरपकड़ के लिए पांच टीमें रवाना की गई हैं। कुंवर राष्ट्रदीप, एसपी झुंझुनूं 40 से अधिक फायर डकैतों ने मौके पर 40 से अधिक फायर किए। इनमें कई हवाई फायर थे तो कुछ दुकानों के शटरों को निशाना बनाकर किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोग शोर सुनकर छत पर चढ़ गए। डकैतों ने उन पर भी फायर किया। ग्रामीणों के मुताबिक डकैत दोनों हाथों से अंधाधुंध फायर कर रहे थे। विधानसभा में भी उठा मामला बड़ागांव की डकैती का मामला बुधवार को विधानसभा में भी गूंजा। उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी पुलिसके अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे। इस पर मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने वारदात का जल्द खुलासा कराने का आश्वासन दिया। डकैती के बाद बिखरा सामान। ञ्चझुंझुनूं के बड़ागांव में हुई वारदात, गोलियां भी चलाईं ञ्च दो लोग घायल, सात-आठ की संख्या में थे बदमाश |
आपबीती
| ||
मंगलवार रात डकैती की वारदात से उबर नहीं पाए गांव के लोग
| ||
जिले में चोरों का बढ़ता आतंक
झुंझुनूं जिले में चोरों का आतंक भी बना हुआ है। खेतड़ी व मुकुंदगढ़ एरिया के लोग सहमे हैं। खेतड़ी में एक रात में तीन सर्राफा दुकान में चोरी से आक्रोशित व्यापारियों ने 12 जनवरी का बाजार बंद रखा था। तब पुलिस ने आश्वासन दिया था लेकिन कुछ नहीं हो सका। सूत्रों के अनुसार खेतड़ी व कॉपर इलाके में महीनेभर के दौरान करीब एक दर्जन वारदात हो गईं। इसी प्रकार मुकुंदगढ़ एरिया में भी एक के बाद एक वारदात होती रही हैं। यहां बीते तीन महीनों में चोरी की नौ वारदातें हो चुकी हैं लेकिन किसी भी मामले में खुलासा नहीं हुआ। | ||
भास्कर न्यूज क्चगुढग़ौडज़ी
| ||
श्रीराम सोनी पुत्र भोमाराम सोनी के यहां घुसे डकैत आधे घंटे तक धमाल मचाते रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने पथराव किया तो उसका जवाब भी इन्होंने फायर करते हुए दिया। वे सोनी और उनकी पत्नी चंद्रकांता के पहने जेवर तक उतरवा ले गए थे। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाने की कोशिश की लेकिन वे सोनी परिवार जिंदगी दांव पर देखकर सहम गए। श्रीराम सोनी ने बताया कि वे शादियों के लिए सोने-चांदी के गहने तैयार करते हैं। उनके पास आठ शादियों के ऑर्डर पर गहने तैयार थे। ये एक-दो दिन में लोगों को गहने देने थे। इन गहनों के अलावा उनकी दुकान में भी कई गहने रखे थे। श्रीराम के पुत्र मुकेश सोनी ने बताया कि कई परिचित लोगों के गहने भी उनके पास रखे थे। मोबाइल की बैटरी निकाली, बेसिक फोन के तार काटे श्रीराम सोनी ने बताया कि वे कमरे में सोए थे। वारदात से पहले बदमाशों ने उनके मोबाइल की बैटरी निकाल ली तथा बेसिक फोन की केबल काट दी। अचानक रजाई खींचने पर वह जागा तब सामने पांच हथियारबंद युवक खड़े थे। इन्होंने उसे ललकारते हुए धमकी दी और अंगूठी निकलवा ली। पास में सोई पत्नी चंद्रकांता के गले की चेन व कानों के झूमर भी ले गए। आलमारी के सरकंडे को लोहे की रॉड से तोड़कर जेवरात निकाल लिए। सोनी के मुताबिक बदमाश बोली से उत्तरप्रदेश की तरफ के लग रहे थे। श्रीराम सोनी ने बताया कि तिजोरी दूसरे कमरे में होने के कारण डकैतों के हत्थे नहीं चढ़ी। इधर, सूचना पाकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप, नवलगढ़ डीएसपी देवकिशन शर्मा एवं थानाधिकारी समुंदरसिंह ने मौका मुआयना किया। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य उठाए। दोपहर में जयपुर से पहुंची डॉग स्क्वायड टीम ने भी जांच-पड़ताल की। शाम को घर में थी बर्थडे पार्टी श्रीराम सोनी के यहां रात को बच्चे के जन्मोत्सव का कार्यक्रम था। पार्टी में आए देवकीनंदन सोनी ने बताया कि वे कार्यक्रम के बाद रात एक बजे सोये थे। एक अन्य रिश्तेदार बैठक में सोया हुआ था। शोर सुनकर वह बाहर आया तो डकैतों ने उस पर भी पिस्तौल तानी। उसकी जेब में पांच सौ का नोट था, उसे भी निकालकर ले गए। (मुख्य खबर पेज एक पर) पुलिस की टीमें रवाना ॥वारदात को किसी गिरोह ने अंजाम दिया है। किसी जान-पहचान वाले की लिप्तता भी लग रही है। एफएसएल व डॉग स्क्वायड भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। बदमाशों के बारे में कुछ क्लू हाथ लगे हैं। उनकी धरपकड़ के लिए पांच टीमें रवाना की गई हैं। कुंवर राष्ट्रदीप, एसपी झुंझुनूं हमें सोनी परिवार की जान प्यारी थी बड़ागांव में डकैतों की गोली का शिकार ज्योति प्रकाश (२०) व विष्णु (३५ बीडीके अस्पताल में भर्ती हैं। इनका कहना है कि डकैत रात करीब ढाई बजे बगल में श्रीराम सोनी के घर में घुसे थे। कुछ देर बाद ही हम जाग गए। परिवार के लोग और ग्रामीण बाहर निकल आए। डकैतों के पास हथियार देखकर भी हम लोग मुकाबला करने लगे। हमने पत्थर फेंकने शुरू किए। तब डकैतों ने हवाईफायर करते हुए चेतावनी दी कि हवेली में कैद श्रीराम के पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। तब हमारे हौंसले पस्त हो गए। हमें अपनों की जान प्यारी थी। उलटे पांव घरों में घुस जाना पड़ा। करीब 10-15 मिनट बाद हम दोनों फिर बाहर निकले और पत्थर बरसाना शुरू किया। यह देख डकैतों ने हम पर फायर कर दिया। इसके बाद डकैत माल लेकर पैदल रवाना हो गए। गांव का कोई वारदात में लिप्त! बकौल विष्णु, गांव का करतार सिंह फसल को पानी देने रात करीब दो बजे ट्रैक्टर लेकर खेत में जा था। इस दौरान श्रीराम सोनी के घर के सामने एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधे खड़ा था। करतार ने ट्रैक्टर रोककर उससे खड़ा होने का कारण पूछा। इस पर युवक ने जवाब दिया कि वह फ्रेश होने जा रहा है। युवक स्थानीय बोली ही बोल रहा था। चूंकि रात को सोनी के घर कार्यक्रम था, लिहाजा करतार को शक नहीं हुआ और वह आगे बढ़ गया। सुबह वारदात का पता चलने पर करतार ने सोनी परिवार को रात का वाकया बताया। वारदात वाले कमरे में एसपी को जानकारी देते ज्वैलर्स श्रीराम सोनी। मौके से बरामद गोलियों के खोल। सहमी हुई चंद्रकांता | ||
| ||
| ||
| ||
| ||
|
No comments:
Post a Comment