Wednesday, January 29, 2014

gurpreet singh sekhon shera khubban jagseer singh seera ranjodh singh jodha inter state gang

शेरा खुब्बन के एनकाउंटर के बाद हाइवे रॉबर गैंग का सरगना बन गया था सेखों

 
लक्खा पर फायरिंग के लिए नंबरदार ने दी थी सुपारी : एसएसपी 
चुनावी सभा पर किया था हमला 
रणजोध सिंह जोधा का आपराधिक ग्राफ 
जगसीर सीरा का आपराधिक ग्राफ 
आरोपी पर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और गुजरात में दर्ज हैं २१ केस 
भास्कर न्यूजत्नबठिंडा
अकाली नेता के घर से गिरफ्तार किया गया गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल में सक्रिय हाइवे रॉबर गैंग का सरगना है। गिरोह के सरगना शेरा खुब्बन का बठिंडा में ५ सितंबर २०१२ को पुलिस द्वारा एनकाउंटर किए जाने के बाद से यह सरगना की भूमिका अदा कर रहा था।

जब चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच की मदद से बठिंडा पुलिस ने शेरा खुब्बन का एनकाउंटर किया, उस समय भी सेखों शेरा के साथ उसके कमरे में मौजूद था मगर वह बच निकला था। उस पर एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं और कई राज्यों की पुलिस को इसकी तलाश थी। इसके बावजूद इसने न केवल फिरोजपुर में तीन वारदातों को अंजाम दिया, बल्कि कोटा में एक डकैती भी की। बठिंडा में कुख्यात गैंगस्टर जगसीर सिंह सीरा और रणजोध सिंह जोधा भी इसके संपर्क में आ गए, जिससे यह दोनों गिरोह एक हो गए। महंगे विदेशी हथियार रखना और संगीन वारदातों को अंजाम देना इस गिरोह का पेशा बन गया था, जिस कारण इसके मेंबर ज्यादा समय एक राज्य में नहीं रहते थे। वीरवार को भी जब पुलिस ने इन्हें काबू किया तब वह राजस्थान में दाखिल होने और वहां पर बड़ी वारदात करने की फिराक में थे।

चंडीगढ़ में की थी पुलिस पर फायरिंग: शेरा खुब्बन और सेखों गहरे दोस्त थे। ३१ अगस्त २०१२ को जब सेखों शेरा के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर ३४ में अपनी माशूका को मिलने के लिए गया तो वहां पर फिरोजपुर पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस की मदद से छापामारी कर दी। इस दौरान सेखों शेरा की मदद से पुलिस पर फायरिंग कर माशूका समेत फरार हो गया था। चंडीगढ़ में इस मामले में सेखों और शेरा पर इरादा कत्ल का केस दर्ज है। चंडीगढ़ से भागकर शेरा, सेखों और उसकी माशूका बठिंडा की कमला नेहरू कॉलोनी में आकर छिपकर रहने लगे थे। यहीं पर ५ सितंबर २०१२ को बठिंडा पुलिस ने क्राइम ब्रांच चंडीगढ़ की सूचना के आधार पर रेड कर शेरा खुब्बन का एनकाउंटर कर दिया था।

फिरोजपुर में की तीन वारदातें: सेखों पर फिरोजपुर के थाना मुदकी में इरादा कत्ल और लूटपाट के दो मामले पहले ही दर्ज थे, जिसमें पुलिस को उसकी तलाश थी। इसके बावजूद सेंखों ने २४ नवंबर २०१२ को फिरोजपुर के थाना घल्लखुर्द इलाके में अपने विरोधियों पर फायरिंग की। इसके बाद उसने गनप्वाइंट पर दो व्यक्तियों से बाइक छीनी। इसके बाद जमीनी विवाद में सेखों ने ४ मार्च २०१३ को मोबाइल के जरिए फिरोजपुर के एक व्यक्ति को धमकियां दीं। इसमें भी थाना घल्ल खुर्द में केस दर्ज है।

अब गैंग की तलाश: शेरा के एनकाउंटर के बाद पुलिस के पास कोई ऐसा क्लू नहीं था, जिससे हाइवे रॉबर गैंग की गतिविधियों को ट्रेस कर उन तक पहुंचा जा सके। मगर सेखों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और गुजरात में सक्रिय गंैग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। सेखों से पूछताछ के बाद पुलिस को रणजीत सिंह डुपला, जो कि गैंगस्टरों को विदेशी हथियार सप्लाई करता था, के बारे में भी अहम सुराग मिले हैं। अब तक की जांच में पुलिस को इस गिरोह के 10 कुख्यात गुर्गों का पता चला है जिसमें मोगा से कुलप्रीत सिंह, मोहाली से रणजीत सिंह उर्फ डुपला, फरीदकोट से परमपाल सिंह उर्फ पाला, मलोट से मनप्रीत सिंह उर्फ माना, हरजोत सिंह चंडीगढ़, हरिंदर टीनू, भूपिंदर ङ्क्षसह भूपी, चंदू फिरोजपुर, लुधियाना से काका और फिरोजपुर से अमृत, पंचकूला से जयपाल शामिल हैं। इसी गिरोह का एक सदस्य राजीव राजा लुधियाना जेल में बंद है, जिसने जयपाल से मिलकर होशियारपुर में गनहाउस लूटा था। 
लखविंदर सिंह लक्खा की हत्या के लिए जगसीर सिंह सीरा को जेल में बंद गुरतेज सिंह नंबरदार ने १० लाख रुपए की सुपारी दी थी। यह खुलासा एसएसपी रवचरन सिंह बराड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। इसके बाद ही उसने आदमपुरा में जनसभा पर लक्खा को मारने के लिए गोलियां चला। ध्यान रहे कि जगसीर सिंह सीरा कभी लक्खा सिधाना का गहरा दोस्त था, मगर बाद में उनकी बिगड़ गई। इसके बाद जगसीर सिंह सीरा गुरप्रीत सिंह सेखों के संपर्क में आया व आमदपुरा गोलीकांड के बाद सेखों ने ही उसे अपने साथ पनाह दी। जगसीर सीरा व रणजोध सिंह सेखों के साथ उसके गिरोह में शामिल हो गए।

विधानसभा हलका रामपुरा के गांव आदमपुरा में 16 मई 2013 को ब्लॉक समिति व जिला परिषद चुनाव से तीन दिन पहले कांग्रेस व पीपीपी नेताओं की गांव आदमपुरा में चल रही जनसभा में अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें करीब 100 रौंद फायर हुए। इसमें पीपीपी नेता लखविंदर सिंह लक्खा सिधाना के चचेरे भाई जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा की मौके पर मौत हो गई जबकि लक्खा सिधाना समेत जिला परिषद भाईरूपा जोन के कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह के बेटे राजविंदर सिंह उर्फ राजू व कुलबीर सिंह उर्फ डीसी गोलियां लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जख्मियों में प्रत्येक को तीन से ज्यादा गोलियां लगी थीं। इस घटना में .30 यूएस कारबाइन का भी इस्तेमाल हुआ था जो बेहद खतरनाक असलाह है।

ञ्च१८ अप्रैल २००८ को थाना नहियांवाला में बलात्कार का केस।

ञ्च२५ अगस्त २०११ को थाना दयालपुरा में असला एक्ट व मारपीट का केस।

ञ्च७ अक्टूबर २०११ को दयालपुरा में असला एक्ट व मारपीट का केस दर्ज।

ञ्च२१ दिसंबर २०११ को थाना नहियावाला में फिर मारपीट का केस दर्ज।

ञ्च१५ दिसंबर २०१२ को दयालपुरा थाना में असला एक्ट का केस दर्ज।

ञ्च३ दिसंबर २०१२ को थाना दयालपुरा में लूटपाट का केस दर्ज।

ञ्च५ अगस्त २०१२ को थाना किल्लेयांवाली में हथियारों के बल पर लूट का केस।

ञ्च३ मार्च २०१२ को थाना नहियांवाला में लूटपाट का केस।

-१ अप्रैल २०१३ को थाना फूल में इरादा कत्ल का केस।

-१६ मई २०१३ को हत्या व इरादा कत्ल का थाना दयालपुरा में केस दर्ज।

ञ्च१६ मई २०१३ को हत्या, आत्महत्या व असला एक्ट का केस दर्ज।

ञ्च७ अप्रैल २०१३ को थाना फूल में इरादा कत्ल व असला एक्ट का केस दर्ज।

ञ्च३ दिसंबर २०१२ को थाना दयालपुरा में लूटपाट का केस दर्ज।

ञ्च१६ अप्रैल २०११ को थाना कोटधरमू मानसा में असला एक्ट का केस दर्ज।

ञ्च९ दिसंबर २००९ को थाना नूरपुर बेदी रोपड़ में धोखाधड़ी का केस।

ञ्च१ अक्टूबर २००८ को सिटी रामपुरा में असला एक्ट व लूट की योजना बनाने का केस दर्ज।

ये वारदातें कीं

ञ्च8 दिसंबर २०११ को बठिंडा के थर्मल थाना क्षेत्र से शैवरले लूटी।

ञ्च3 मई २०१२ को राजस्थान के जिला नागौर के हाईवे पर व्यापारी से गाड़ी व नगदी लूटी। 

ञ्च२४ अप्रैल २०१२ मलोट के व्यापारी हरदीप जॉली का अपहरण, १० लाख रुपए फिरौती वसूली।

ञ्च5 मई 2012 राजस्थान के जिला जोधपुर के उदयमंदिर क्षेत्र से व्यापारी का अपहरण, फिरौती की मांग, फिर गाड़ी छीनकर छोड़ा। 

ञ्च१२ मई २०१२ लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में शेयर व्यापारी संदीप कुमार के बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर ३० लाख फिरौती वसूली।

ञ्च३१ अगस्त २०१२ चंडीगढ़ के सेक्टर ३४बी में पकडऩे आई फिरोजपुर पुलिस पर फायरिंग।

ञ्च३ सितंबर २०१२ गोनियाना रोड पर हांडी रेस्टोरेंट के बाहर इनोवा को गनप्वाइंट पर लूटा। 

No comments:

Post a Comment