नगर संवाददाता त्न उदयपुर
| ||
हिरणमगरी थाना पुलिस की मदद से शुक्रवार दोपहर चित्तौड़ कोतवाली थाना पुलिस ने नरेन्द्र और किरण को गांधीनगर स्थित एक कमरे पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। भू व्यवसायियों से अवैध वसूली के मकसद से दहशत फैलाने के लिए पी रोड पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी सोहराबुद्दीन एनकाउंटर प्रकरण से जुड़े सिलवेस्टर की गिरफ्तारी अभी बाकी है। चित्तौडग़ढ़ में सरकारी कर्मचारी को लूटा था, वहीं पकड़ा गया 27 जनवरी को नरेन्द्र पानेरी और किरण ने मुख्य आरोपी सिलवेस्टर के साथ मिलकर भूपालपुरा पी रोड पर व्यापारी का नाम लेकर फायरिंग की थी। आरोपी उदयपुर के व्यवसायियों से अवैध वसूली करने के लिए दहशत फैलाना चाहते थे। नरेन्द्र और किरण हिरणमगरी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। फायरिंग के इस मामले का एक आरोपी रवि खटीक पिछले दिनों गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस को कई बार चकमा दिया दोनों आरोपियों ने उदयपुर पुलिस को कई बार चकमा दिया। सप्ताह की शुरुआत में नरेन्द्र के शहर में होने की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई थी। पुलिस ने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी चकमा देकर पुलिस की नाकाबंदी को तोड़ फरार हो गया। दो दिन पहले भी उसके बडग़ांव क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। उदयपुर से फरार हुए आरोपियों ने गुरुवार रात चित्तौडगढ़ में लूट की नियत से युवक को गोली मारी और फरार हो गए। इधर हिरणमगरी थाना पुलिस ने आरोपी के एक साथी को पकड़ सख्ती से पूछताछ की तो उसने नरेन्द्र और किरण के ठिकाने बारे में बताया। किरण मेनारिया नरेन्द्र पानेरी भूपालपुरा पी रोड पर हवाई फायर का मामला | ||
Saturday, February 8, 2014
udaipur firing case narendra paneri kiran menaria 27 sylvester
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment