Friday, February 7, 2014

bhinmal 16 narpat singh pawan ishwar singh dhar gandhwani arms

पांच पिस्टल के साथ दो जने गिरफ्तार

 
लोडेड थी पिस्टल, 49 जिंदा कारतूस बरामद, एसपी भी पहुंचे मौके पर 
भास्कर न्यूजक्च भीनमाल
एसओजी कोटा व उदयपुर की संयुक्त टीम ने मुखबीर की सूचना पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को स्थानीय रोडवेज बस स्टेंड से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच पिस्टल व 49 जिन्दा कारतूस बरामद किए।
एसओजी कोटा के थानाधिकारी गोविंदसिंह चारण ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर एसओजी जयपुर के एसपी सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में शुक्रवार दोपहर ढाई बजे स्थानीय रोडवेज बस स्टेंड से धार (एमपी) जिला अंतर्गत वाघवानी निवासी पवन पुत्र मदन सिरवी व पुलिस थाना भीनमाल अंतर्गत कुशलापुरा निवासी नरपतसिंह पुत्र अजेबसिंह राजपूत को हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर पवन सिरवी व नरपतसिंह के जेब से एक-एक देशी लोडेड पिस्टल पाई गई। प्रत्येक पिस्टल में पांच-पांच कारतूस लोड थे। वहीं पवन के हाथ में काले बैग की तलाशी लेने पर उसमें तीन देशी पिस्टल व 39 जिंदा कारतूस पाए गए। एक पिस्टल पर मेड इन इटली लिखा हुआ था। चारण ने बताया कि दोनों को स्थानीय पुलिस थाना लाकर गहन पूछताछ करने पर उक्त हथियार अवैध होना पाया गया। जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर हथियारों को जब्त किया गया। चारण ने बताया कि टीम में हैड कांस्टेबल रामप्रतापसिंह, कांस्टेबल सुरेंद्रसिंह, अब्दूल गफार, मोहम्मद इशाक व चन्द्रवीरसिंह एवं उदयपुर एसओजी पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल प्यारेसिंह, कांस्टेबल देवीकिशन, परवींदर और राजपाल शामिल थे। चारण ने बताया कि नरपतसिंह के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध हथियार के तीन मामले दर्ज है। शाम करीब सात बजे एसपी विनीत कुमार ने भीनमाल पहुंचकर एसओजी थानाधिकारी गोविंदसिंह चारण व एसआई हुकमाराम से घटना के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
> भीनमाल. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

No comments:

Post a Comment