चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
भास्कर न्यूज क्च नागौर
|
| कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार मामले में चौथे फरार आरोपी की तलाश में मंगलवार को दिन भर अलग अलग जगहों पर दबिश दी। साथ ही गिरफ्तार तीनों आरोपियों का मंगलवार को मेडिकल करवाया गया। थानाधिकारी नगाराम चौधरी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपी भदोरा गांव के जितेंद्र खटीक, टांगली के पृथ्वी सिंह व लेवरा बावड़ी के जितेंद्र सिंह का राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल करवाया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। सोमवार को जितेंद्र खटीक की निशान देही पर इंदास गांव के जगदीश जाट के घर पर दबिश दी गई। आरोपी तो मौके से भाग गया। वहां तलाशी के दौरान पुलिस को दो ओर देशी कट्टे व 16 कारतूस बरामद हो गए। इसी संबंध में उपनिरीक्षक शिंभू सिंह की रिपोर्ट पर सदर थाने में आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज कराया है। जगदीश की तलाश में पुलिस ने मंगलवार को भी दिन भर दबिशें दी। लेकिन जगदीश की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। गौरतलब है कि एसपी लक्ष्मण गौड़ को मुखबिर से सूचना के बाद कोतवाली की टीम ने इंदास फांटे व गोगेलाव रोड पर दबिश दी थी। इंदास के पास तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एक देशी कट्टा व सात कारतूस बरामद किए थे। |
This comment has been removed by the author.
ReplyDelete